Uncategorized

युवा शक्ति ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत: मदन कौशिक

हरिद्वार।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सप्तऋषि मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।

उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, हिमांशु वर्मा, आलोक पाण्डेय, ईशांत उपाध्याय, अनिल वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी, भोला शर्मा, प्रशांत घाघट, शिवम ठाकुर, राघव चौहान, संदीप भट्ट सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *