Uncategorized

भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, सभी स्कूल रहेंगे बन्द

 

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई 2026 को उत्तराखण्ड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में गर्जन के साथ बिजली चमकने और तीव्र वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन से जुड़े नामित अधिकारी, राजस्व, पुलिस, चौकी-थाने और अन्य फील्ड कर्मचारी हाई अलर्ट पर रहें। अधिकारियों को मोबाइल फोन चालू रखने, आवश्यक उपकरण साथ रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों और कलवटों की सफाई कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

वही भारी बारिश के दृष्टिगत जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी प्रकार के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी की घोषणा की है।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *