फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की निर्मम हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी का मानते हुए यह फैसला सुनाया।
यह मामला 30 मई 2026 का है, जब आरोपी ने कथित रूप से विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद मासूम बच्चे को रास्ते से हटाने की नीयत से उसे सड़क पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच पूरी करते हुए छह दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष ने 13 गवाहों के बयान अदालत में प्रस्तुत किए। त्वरित सुनवाई के बाद अदालत ने महज 40 दिनों में आरोपी को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।
















































