Uncategorized

मंदिर में चढ़ावा चोरी गौ हत्या के जैसा: मुख्यमंत्री

मन्दिर में चढ़ावा चोरी गौ हत्या के बराबर: मुख्यमंत्री
हरिद्वार। बद्रीनाथ धाम के चढावा में चोरी मामले में मुख्यमंत्री का बयान मंदिर में चढ़ावा चोरी गौ हत्या और माता पिता की हत्या करने के बराबर हैं, जिसे माफ नहीं किया जा सकता हैं। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से साक्षात्कार के दौरान कही। वह बुधवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में चल रही प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू की श्रीराम कथा के विश्राम कार्यक्रम में शिरकत करने आए थें।
उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी के दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपना काम कर रही हैं। मन्दिर में चढावा चोरी मामले में जांच कमेंटी भी गठित की गई हैं जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौपेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मुख्य मार्गो और कथा स्थल पर पुलिस टीमें तैनात की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *