Uncategorized

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने दिया अवकाश का आदेश

हरिद्वार।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। लिहाजा कल 20 जुलाई को भी हरिद्वार जनपद में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 20 जुलाई 2026 (सोमवार ) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *