Uncategorized

सफर के दौरान पति से हुई कहा सुनी पर पत्नी बच्ची समेत गंग नहर में कूदी

 

बहादराबाद। थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ने अपनी 1 साल की बेटी के साथ गंग नहर में छलांग लगा दी।

परिवार कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार मोटरसाइकिल से बहादराबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में डीपीएस कॉलेज, दौलतपुर के पास विवाद हुआ।

विवाद के बाद सविता ने बाइक रुकवाकर अपनी एक वर्षीय बेटी नोनी को साथ लेकर नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर गंग नहर में महिला व बालिका की तलाशी शुरू कर दी गई। सर्च अभियान जारी है।

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और प्राथमिक जांच में झगड़े को कारण माना जा रहा है। एसडीआरएफ के गोताखोर और स्थानीय प्रशासन की टीमें नहर के दोनों किनारों पर तलाश कर रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *