विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार मुहिम को बल
हरिद्वार ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार मुहिम को सार्थक करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल स्थित लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में पहुंचकर रुद्राक्ष का पौधा रोपा और वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में जनपद वासियों से अपील की कि हर कोई अपने आसपास पौधा लगाए और लगाए गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाये ताकि हरिद्वार को एक हरा‑भरा जनपद बनाया जा सके। कहा कि विकास के दौरान काटे हुए पेड़ों की भरपाई के लिए अधिक संख्या में पेड़ रोपना और उनकी देखभाल आवश्यक है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस पार्क को विकसित करने के लिए सिडकुल ने गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट और इंडो एशियन कंपनी को जमीन उपलब्ध कराई। इंडो एशियन कंपनी की CSR पहल के तहत तैयार इस लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में अब तक लगभग 9 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। आज के कार्यक्रम में भी विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपित किये गए।

















































