उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्षी नेताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और हरिद्वार शहर से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घिराव किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। उनका आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और छात्राओं के साथ भी गलत व्यवहार हुआ, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा हो और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *