हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने व मारपीट करने के फरार आरोपी को शरण देने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रजत पुत्र सतपाल के विरुद्ध दुष्कर्म करने में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है जांच में पता चला कि फरार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मामा विनोद पुत्र फुल्ला के घर शरण ली थी। घटना की जानकारी होने के बाद भी घटना में इस्तेमाल बाइक को घर में छिपाकर रजत को अपने घर में शरण दी गई। रजत के पिता, चाचा, भाई और जीजा के आने पर उनके साथ भेज दिया। शरण देने वाले विनोद पुत्र फुल्ला निवासी ग्राम हबीबपुर नवादा थाना कलियर हरिद्वार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया।
















































