हरिद्वार।
काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंद्राचार्य चौक पर रोक दिया। रोके जाने पर कार्यकर्ता चौक पर ही धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर नदी उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद ऋषिकुल मैदान पर आयोजित विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग किया और जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का ऐलान किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए और काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल ऋषिकुल मैदान की और जाने लगे तो पुलिस ने चंद्राचार्य चौक पर बैरिकेड लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। रोके जाने पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को छोड$ दिया गया। वरूण बालियान, दीपक टंडन, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद विवेक भूषण विक्की, नितिन तेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री का चार वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ$े हैं। भ्रष्टाचार के कई बड़े मामले इस दौरान सामने आए। जनता की समस्याआें का कोई समाधान नहीं हो रहा है। विरोध प्रदर्शन में वरूण बालियान, दीपक टंडन, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता जोशी, तुषार कपिल, नितिन तेश्वर, पार्षद सोहित सेठी, नितिन यादव, अमित चंचल, अकरम अंसारी, हिमांशु राजपूत, अमनदीप रोशन, अयान सैफी, विकास चंद्रा, अबरार अयूबी, पहलवान आेम मलिक, समर्थ अग्रवाल, पार्षद विवेक भूषण विक्की, महबूब आलम, लक्ष्य चौहान, अज्जू सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।