उत्तराखंड

अतिक्रमण के खिलाफ छठे दिन भी अभियान जारी

 

हरिद्वार।

नगर निगम हरिद्वार ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के निर्देश पर आज छठे दिन भी अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया।

सीसीआर चौक के निकट और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक ठेलियों व अस्थायी अतिक्रमणों को हटा कर नष्ट कर दिया गया।

कुछ लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस बल की उपस्थिति में सख्ती से कार्यवाही की गई।

नगर निगम ने चेतावनी दी कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर व नगर निगम टीम उपस्थित रही।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *