उत्तराखंड हरिद्वार

पालिका अध्यक्ष व एसडीएम ने संयुक्त निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओ को जाना

हरिद्वार।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा ने नगर पालिका क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, विद्युत पोल, सुरक्षा आदी विभिन्न समस्याआें व आवश्यकताआें तथा शिकायतों के निस्तारण आदि के लिए यह निरीक्षण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कई शिकायतें पिछले दिनों प्राप्त हुई। जिसमें अवैध डेरी, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, सड$कों पर विद्युत पोल आदि प्रमुख थी। इन समस्याआें व शिकायतों के मद्देनजर संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। वास्तव में जो समस्याएें मौके पर पाई गयी उनका चिन्हिकरण कर लिया गया है। शीघ्र ही इनका निवारण संबंधित विभागों द्वारा कराया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता, सभासद व कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

  1. I need to to thank you for this very good read!! I absolutely loved every little bit of it.

    I have got you book marked to look at new stuff you post…

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *