Uncategorized

पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर यूनियन के नवनियुक्त सचिव गुरु चमन सिंह का स्वागत, अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

 

हरिद्वार। पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर यूनियन, हरिद्वार समिति के नवनियुक्त सचिव गुरु चमन सिंह के नियुक्त होने पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है।

यूनियन के अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने गुरु चमन सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण और सकारात्मक नेतृत्व से समिति एवं संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में सभी सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और प्रभावी ढंग से कार्य किए जाएंगे।

अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरु चमन सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और सदस्यों के सहयोग से यूनियन निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी।

इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने भी नवनियुक्त सचिव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *