उत्तराखंड धर्म हरिद्वार

सेवा भारती ने 3 स्थानों पर शुरू किए स्वास्थ्य सेवा शिविर, कांवड़ियों को मिलेगा निःशुल्क प्राथमिक उपचार

 

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा भारती उत्तराखंड, जनपद हरिद्वार द्वारा तीन स्थानों पर दस दिवसीय स्वास्थ्य सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। इन शिविरों में कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविरों का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. यतीन्द्र नागयान, विभाग प्रचारक राकेश जी, विभाग सेवा प्रमुख वीर प्रताप, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष संजय जैन, नगर सह कार्यवाह बलदेव एवं नगर प्रचारक तनुज ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सह प्रांत मंत्री अमरीष कुमार ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ कांवड़ यात्रियों की सहायता करना है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शालिनी अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती रूचि, जिला महिला प्रमुख श्रीमती रेखा, जिला किशोरी विकास आयाम प्रमुख श्रीमती आरती, नगर मंत्री प्रो. महेन्द्र असवाल, श्रीमती सुधा, श्रीमती उमा सिंघल, सत्यम, सिमरन, हर्ष सहित बड़ी संख्या में सेवा भारती के कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

सेवा भारती द्वारा संचालित इन स्वास्थ्य सेवा शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *