उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

बदमाशों ने चाकू मारकर फैक्टरी कर्मचारी की हत्या

हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाले फैक्टरी कर्मचारी की काम से वापस कमरे में लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने मां व चाचा के साथ रहता था। मूल रुप से अमरोहा उत्तर प्रदेश का रहने वाला युवक करीब डेढ़ साल से सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती रात फैक्टरी कर्मचारी ड्यूूटी समाप्त कर वापस पैदल घर लौट रहा था। कर्मचारी फैक्टरी से कुछ दूर ही पहुंचा तभी बदमाशों ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर मरणासन्न अवस्था में छोडक़र फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर रुप से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में  चिकित्सकों ने जांच के बाद को कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त अंकित कुमार (25) पुत्र आेेमकार सिंह निवासी राजकपूर अमरोहा उत्तर प्रदेश (हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।  मृतक रावली महदूद में किराये के कमरे में अपनी मां व चाचा के साथ रहता था। फैक्टरी कर्मचारी की हत्या के पीछे बदमाशों का क्या उद्देश्य था पुलिस जांच कर रही है। हत्या के ख्ुलासे के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  मृतक एएलएफ इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था। फैक्टरी में सह कर्मियों से पूछताछ कर हत्या के कारण की जांच हर बिंदु से कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *