उत्तराखंड हरिद्वार

अवैध बस अड्डा हाईवे पर जाम, प्रशासन के इंतज़ाम नही आ रहे काम

हरिद्वार।

इन दिनों जाम जिला प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। बीते दो महीनों से प्रत्येक गंगा स्नान से पहले जिला प्रशासन जाम से निजात पाने के नए नए प्रयोग ओर नियम बनाता है। लेकिन ये प्रयोग ओर नियम दोपहर होते होते धड़ाम हो रहे है। इसमे एक भूमिका ऋषिकुल पुल के सामने कश्यप धर्मशाला पर बना अवैध बस अड्डा भी है। जहां शाम के वक़्त रास्ते से ऑनलाइन सवारी ढोने वाली प्राइवेट बसे है जो लाइन लगा कर हाईवे के दोनों किनारों पर खड़ी हो जाती है। उन बसों में सफर करने के लिए यात्री भी डिवाडर पर लगी रेलिंग को जान हथेली पर लेकर पार करते नज़र आते है। इस बसों ओर सवारियों की भीड़ के कारण शंकराचार्य् फ्लाईओवर से कश्यप धर्मशाला से आगे तक प्रतिदिन शाम को लंबे जाम लग रहे है, ओर जिला प्रशासन जाम से निजात पाने की युक्ति ढूंढ रहा है, संयुक्त निरीक्षण किये जाने के बाद भी सभी व्यवस्थाएं धराशाई हो जाती है। संबंधित विभाग आंखे उस प्रकार बन्द कर बैठा है जैसे कबूतर बिल्ली को देख कर आंख बंद कर लेता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *