Uncategorized

अब तक 2.19 करोड़ श्रद्धालु जल लेकर रवाना

कांवड़ यात्रा: आज शाम 6 बजे तक 39.15 लाख शिवभक्त लौटे

Oteri.in हरिद्वार। कांवड़ मेले में शिवभक्तों की वापसी लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार शाम 6 बजे तक 39 लाख 15 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं, कांवड़ मेला प्रारंभ होने से लेकर 6 अगस्त शाम 6 बजे तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए पुलिस और प्रशासन यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विभिन्न घाटों, प्रमुख मार्गों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन ने कांवड़ियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *