हरिद्वार : ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी युवक ने कनखल क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर संचालित कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम से शिकायत की है। मोनू सिंह ने आरोप लगाया कि इस कोचिंग सेंटर में कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
शिकायतकर्ता मोनू सिंह ने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण/लाइसेंस संचालित किया जा रहा है। संस्थान का जीएसटी पंजीकरण भी नहीं है। इससे टैक्स संबंधी नियमों के पालन को लेकर संदेह है। जिस भवन में कोचिंग संचालित है, वहां छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा, भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त होने से किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।


















































