उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

कांग्रेसियों ने फूंका धामी सरकार का पुतला

हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देवपुरा चौक पर भाजपा नेताओ द्वारा महिलाओ के साथ किए जा रहे शोषण और प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर धामी सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पथरी क्षेत्र में भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ की जा रही अश्लील हरकत से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। राज्य में लचर कानून व्यवस्था की वजह से अपराधियों में कानून का भय नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओ के साथ हो रहे उत्पीडन से समाज में रोष व्याप्त है और भविष्य में अगर ऐसी घटनाओ पर लगाम नहीं लगी तो बडा आंदोलन किया जाएगा। पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वालों की सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार बेटियों पर हो रहे हैं। महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अंजू मिश्रा और शशि झा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार से साफ है कि यह सरकार महिलाओ को सुरक्षा देने में असमर्थ है। लगातार महिला उत्पीडन में शामिल भाजपा नेताओ के नाम से साफ है कि इनकी मानसिकता महिला विरोधी है। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि धामी सरकार राज्य में अपराध रोकने में  पूर्णत विफल साबित हुई है जिससे अपराधी बेखौफ हैं और राज्य की राजधानी देहरादून में सरकार की नाक के नीचे एक महिला की हत्या कर लास्ट आफ कूडादान में फेंक दिया जाता है जो इसका ज्वलंत उदाहरण है।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष  जतिन हाण्डा,नईम कुरैशी, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी ,पार्षद रियाज अंसारी, जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, अशोक गुप्ता, रिषभ अरोडा, राकेश गुप्ता, प्रशांत शर्मा, जितेंद्र सिंह, ओम मलिक,करण सिंह राणा, अशोक गुप्ता, अनिल ठाकुर, नितिन यादव, अंजु द्विवेदी,रचना शर्मा, रेखा गुप्ता, बिंदु शर्मा, श्रुति गुप्ता, ज्योति, सोनू लाला, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, अवधेश सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *