उतराखंड चुनाव 2024 हरिद्वार

झल्किया चुनाव की

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दें : कैलाशानंद गिरी
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने चंडीघाट स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सभी से मतदान की अपील करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है। सभी घर से निकले और लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दें।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मतदान
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। साथ ही सभी से मतदान में भाग लेने की अपील की। मतदान कौशिक ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीट सहित पूरे देश में 40 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
एनएसएस स्वयं सेवियों ने की दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की मदद
भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने मतदान दिवस पर अलग—अलग पोलिंग बूथ पर दिव्यांग, वृद्ध जन की मतदान करने में मदद की। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने स्वयं सेवियों  को अनुशासित रहकर कार्य करने आवाहन किया। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व मे एनएसएस स्वयं सेवियों ने दिव्यांगों व वृद्धजनों की मदद में योगदान किया। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक छोटा सा प्रयास कर सभी स्वयं सेवियों ने राष्ट्र निर्माण में अपने भागीदारी करते राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से स्वयं सेवियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वंय सेवियें का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान हैं। मदद करने वालों में पायल, जिज्ञासा, कन्हैया, अनुष्का, तनिष्क, दिव्यांशु, पीयूष, पीयूष शर्मा, गरिमा, संस्ति, तृप्ति दुबे, शिवम, आदित्य, विराट आदि स्वयंसेवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
जूना अखाडा के संतों ने किया मतदान
संतो की नगरी हरिद्वार मे बड़ी संख्या मे साधू संतो ने मठ मंदिरों से निकल कर मतदान किया। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाडा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी के नेतृत्व मे श्री महंत प्रेम गिरी, श्रीमहंत महेश पुरी सहित बड़ी संख्या मे अखाड़े के साधु संतो ने आनन्दमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने, राष्ट्र के विकास, संस्ति और सनातन की रक्षा के लिए संतों ने मतदान किया है। श्रीमहंत हरिगिरी ने कहा कि लोकतंत्र देश की मजबूती का आधार है। देश हित में देश की प्रजा को मतदान में भाग अवश्य लेना चाहिए। देश हित में सरकारें उचित कदम उठाएं। जिससे देश तरक्की की और अग्रसर हो। देश की जनता की समस्याआें को सरकारों को प्रमुखता से हल करने के प्रयास करने चाहिए।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं: स्वामी अवधेशानन्द गिरि
जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम व जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने डा. हरिराम आर्य इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना डाला। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। सशक्त भारत के लिए मतदान कर योग्य व्यक्ति को चुना जाना चाहिए। मतदान का अधिकार भारत का संविधान देश के नागरिकों को देता है। मतदान के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि देश में योग्य सरकार और विकसित भारत बनाने के लिए मतदान किया है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
मजबूत प्रजातंत्र के लिए मतदान जरूरी:श्रीमहंत रविंद्रपुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के  अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान करने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मतदान केंद्र पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। मतदान के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार में मतदान को लेकर हरिद्वार के संत समाज में भारी उत्साह है। सभी अखाड़ों, मठ मंदिरों के संत उत्साहपूर्वक मतदान करने पहुंच रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि उन्होंने देश के विकास और समृद्धि के लिए मतदान किया है। मतदाताओं द्वारा चुनी जाने वाली सरकार को सभी के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। प्रजातंत्र मजबूत हो। देश सर्वोपरि है। देश की एकता अखण्डता बनाए रखने के लिए मजबूत प्रजातंत्र जरूरी है। मतदान से प्रजातंत्र को मजबूत मिलती है। एेसी सरकार बने जो पूरे विश्व में भारत का मान बढ$ाए।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
मूक बधिर जनों ने राष्ट्रहित में किया मतदान
धर्मनगरी हरिद्वार के मूक बधिरजनों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में मूक बधिरजनों ने मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। मूक बधिरजनों ने अलग – अलग बूथों पर जाकर मतदान किया। मतदान के बाद सभी मूक बधिरजनो ने देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड$ा के होटल में एकत्र होकर चुनाव के संबंध में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि मूक बधिर और दिव्यांगजन हमेशा से राष्ट्रहित में मतदान करते आए है। इस बार के मतदान में मूक बधिर और दिव्यांगजनों की संख्या पहले से बहुत अधिक रही, क्योंकि बड़ी संख्या में सक्षम इसीआई एप में उनका रजिस्ट्रेशन स्वयं किया और करवाया गया है। मूक बधिरजनों और दिव्यांगजनों में जागरूकता लाने में यह एप काफी कारगर रहा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के संपर्क में रहने वाले देश भर के मूक बधिरों की वीडियो कालिंग के जरिए इंडियन साइन लैंग्वेज में सक्षम ईसीआई एप में रजिस्ट्रेशन करने में मदद की गई । आज मतदान करने वालो में देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड$ा, विवेक केशवानी, सरदार मोंटू, विद्यांशु खुल्लर, देव शर्मा, रजत कुमार, अवनीश, अभय सिंह, राजकुमार, सुनील जोशी, हेमंत कुमार, किशन व अन्य मूक बधिरजन शामिल रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-
डीएम व एसएसपी ने किया लक्सर क्षेत्र में निरीक्षण
जिलाधिकारी व एसएसपी ने लक्सर क्षेत्र में पहुंचकर मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान होने व मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी पर विश्वास जताया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे लक्सर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उस समय जिलाधिकारी के मुताबिक करीब 4 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा बताया गया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव प्रतिशत विगत वर्षों के चुनावों से बेहतर होगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी के तहत मतदान करने की अपील की। वहीं एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि मतदान की पूर्व संध्या से ही क्षेत्र की सीमाओं पर सख्त जांच और पोलिंग बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था। जनपद क्षेत्र में अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नही आई है, जो चिंता का विषय हो। वहीं संभावित गंभीर घटनाआें की रोकथाम के लिए समस्त अधिकारी क्षेत्र में मुस्तैदी से डटे रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
शादी के मंडप से मतदान करने पहुंचा नवदम्पति
लक्सर क्षेत्र में एक नवविवाहित जोड़े ने शादी की खुशी के साथ ही मतदान के प्रति भी उत्साह दिखाया। शादी होते ही घर जाने के बजाय दूल्हा दुल्हन सहित वोट डालने जा पहुंचा, और मतदान के प्रति उत्साह को लेकर दूल्हा चर्चा का विषय बन गया।
देशभर में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर सुर्खियां मात्र मतदान और प्रशासनिक जिम्मेदारी तक ही सीमित होकर रह जाती है, मगर मतदान के दरम्यान बूथ स्थलों पर घटित अनोखे नजारे भी कभी—कभी चर्चाआें का अहम हिस्सा बन जाते है। इसका उदाहरण शुक्रवार को मतदान के दिन लक्सर क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में देखने को मिला। जहां शादी के बंधन में बंधते ही एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र अथवा बूथ स्थल पर जा पहुंचा। दूल्हे के रूप में बूथ स्थल पर वोट डालने के लिए पहुंचे सचिन कुमार के मुताबिक उनके द्वारा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अहम योगदान देने के साथ—साथ उनके द्वारा देश की सरकार चुनने के लिए भी जिम्मेदारी निभाई गई है। वह क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता को देशहित में मतदान की अपील भी करते है। भिक्कमपुर गांव में दुल्हन को घर ले जाने से पहले दूल्हा वोट डालने के लिए जैसे ही बूथ स्थल पर पहुंचा, तो दूल्हा—दुल्हन की वेशभूषा देखकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य क्षेत्रवासी आश्चर्य चकित रह गए, मगर वैवाहिक बंधन में बंधने के साथ—साथ मतदान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन पर गर्व भी जताया गया। यह पल आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभायें : डा. पण्ड्या
सप्तऋषि चुंगी के निकट बने पोलिंग बूथ में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पण्ड्या, व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा, युवा आइकन डा. चिन्मय पण्ड्या, श्रीमती शैफाली पण्ड्या सहित समस्त शांतिकुंज परिवार ने लोकसभा के आम चुनाव— में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राष्ट्रहित में मजबूत सरकार के लिए अपने निकटवर्ती मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने इस अधिकार का उपयोग करने के लिए आवाहन भी किया।
इस अवसर पर अपने संदेश में डा. पण्ड्या ने कहा कि सशक्त व समर्थ राष्ट्र के लिए हर किसी को समय निकालकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात चरणों में होने वाले इस महापर्व का चुनाव देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रारंभ हुआ है, यह कहीं न कहीं आध्यात्मिक विकास के लिए शुभ संकेत है। युवा आइकन डा. चिन्मय पण्ड्या ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए युवाओं से अपील की।
शांतिकुंज के अंतवासी कार्यकर्ताओं ने प्रात: से ही मतदान केन्द्र पहुंच कर अपना मताधिकार का प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया था। साथ ही शांतिकुंज वासियों ने वयोवृद्ध परिजनों को स्कूटर, ई रिक्शा, एवं अन्य वाहनों से मतदान केन्द्र ले जाकर  मतदान कराने में मदद की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *