नशामुक्ति केंद्र के बाथरूम में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी
रुड़की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरी गांव के पास एक नशा मुक्ति केंद्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां भर्ती 39 वर्षीय युवक आशीष की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव केंद्र के बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस नशा मुक्ति सेंटर के संचालकों, कर्मचारियों और मरीजों से पूछताछ कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आखिर युवक की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।


















































