भगवानपुर।
कोतवाली क्षेत्र के आयोजित वलीमा समारोह के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने इज इकफील द्वारा रिवाल्वर को जप्त किया आरोपी युवक का लाइसेंस निरस्तीकरण की वैधानिक कारवाही की जा रही है।
गुरुवार को भगवानपुर स्थित होटल प्रिंस मे आयोजित वलीमा दावत के दौरान एक युवक नदीम पुत्र मोमिन द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर चेतक पुलिस द्वारा होटल पहुच कर वहाँ के सीसी टीवी की जांच की गई। सीसी टीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा नदीम की रिवाल्वर को जप्त कर सीज कर दिया व उसके रिवाल्वर के परमिट को निरस्त करने की कारवाही की पेसकेश की गई है। पुलिस ने बताया की लाइसेंसी हथियार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर फायरिंग करना आयुध नियमों के विरुद्ध है।


















































