उत्तराखंड हरिद्वार

डीएवी हरिद्वार में अलंकरण समारोह

हरिद्वार।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में वर्ष 2023—24 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदेश चौहान विधायक रानीपुर मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंगव से किया। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
छात्र प्रमुख, छात्रा प्रमुख तथा चारों सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा अलंकरण समारोह विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, अधिकार और पदनाम सौंपने का अवसर है। यह उन्हे निर्णय लेना, नेतृत्व करना जैसे कौशल सिखाता है। दीप प्रज्वलन  के साथ कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि आदेश चौहान जी ने छात्र प्रमुख युवराज कपूर, छात्रा प्रमुख आस्था सान्याल को बैच तथा सैशे पहनाकर उनका स्वागत किया। अनंत पांडे उप छात्र प्रमुख तथा समीक्षा रावत उप छात्रा प्रमुख के पद पर चयनित किए गए। प्रखर जैन अकादमिक इंचार्ज, अर्शदीप सिंह सलूजा, मोहम्मद कासिफ, आरुषि चौहान उत्कर्ष गुप्ता, अगम प्रीत, आयुषी अनुशासन इंचार्ज चुने गए। तेजल चड्डा, वैशाली गुप्ता, खुशी राठी, मोहम्मद रेहान और सुहानी अंग्रेजी साहित्य और इति शर्मा, ईशा गुप्ता, दीक्षा गुनियाल हिंदी साहित्य प्रमुख चुने गए।
सांस्कृतिक इंचार्ज आशीष भारद्वाज, अनन्या राजपूत, आर्ट और क्राफ्ट इंचार्ज अनुष्का शर्मा और वैशाली को चयनित किया गया। नृत्य में उदिति दुबे, माही सैनी और नाटक में अनुष्का मणि त्रिपाठी, खुशी गोयल चुने गए। स्पोर्ट्स इंचार्ज के लिए मृदुल चौहान, रिया अग्रवाल को, गंगा सदन के कैप्टन पार्थ  भट्ट तथा मिष्ठी को चुना गया। कृष्णा हाउस के कैप्टन के पद पर मधुर मनोचा तथा सृष्टि अरोड$ा, नर्मदा हाउस के लिए प्रीत त्यागी और वंशिका खन्ना कैप्टन व सतलुज हाउस में ऋषित राजपूत और अंजलि चौहान कैप्टन चुने गए। लक्ष्य सिंघल कक्षा ग्यारह तथा अवनि गर्ग को अलायंस सांइस क्विज में जिला स्तर पर पुरस्कार में 350 रुपए का नकद ईनाम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। लक्ष्य सिंघल को विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर, देवांश वर्मा कक्षा—सात को राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ‘इंडियाज टेलैंट फाइट-सीजन—2 के टीवी शो में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर, ऋषित राजपूत—कक्षा—12 को राष्ट्रीय स्तरीय संगीत वादन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, अंशिका शुक्ला, कक्षा—8 को राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता संगीत कला केन्द्र द्वारा आगरा में आयोजित—प्रथम पुरस्कार, अन्वि सिंह कक्षा—8 को राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता संगीतकला केन्द्र द्वारा आगरा में आयोजित—द्वितीय पुरस्कार, चैतन्य नेगी—कक्षा—8, राष्ट्रीय स्तरीय संगीत गायन प्रतियोगिता संगीतकला केन्द्र द्वारा आगरा में आयोजित—द्वितीय पुरस्कार, लाक्षी मेहता, कक्षा—6 अंतर्विद्यालीय पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त, अथर्व गुप्ता, कक्षा—8 अंतर्विद्यालीय पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त, क्षितिज तोमर, कक्षा—10 शूटिंग प्रतियोगितायों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने छात्र परिषद के चयनित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक पूरा करने की शपथ ग्रहण कराई। मंच संचालन सोनिया त्यागी तथा हनी पटपटिया ने किया। कार्यक्रम का निर्देशन और रूपरेखा एसके कपिल और रश्मि बलूनी ने तैयार की। मार्गदर्शन सुपरवाइजरी हैड कुसम बाला त्यागी एवं सुश्री हेमलता पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में कक्षा 11 तथा 12 के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, कला विभाग, संगीत एवं नृत्य विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *