हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आर्य नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा का मुख्य आकर्षण 180 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे एनसीसी के छात्रों ने हाथों में लेकर भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को सशक्त करना है।
हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हर भारतीय की शान है। उन्होंने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश अमर बलिदानियों को नमन कर रहा है। यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित हैं।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, राजकुमार अरोड़ा, अन्नू कक्कड़, सुभाष चंद्र, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, तरुण नय्यर, अनिमेष शर्मा, तुषांक भट्ट, किशन बजाज, आशु चौधरी, विकास प्रधान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, देवेश ममगई, पारुल चौहान, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, नवीन तेश्वर, सत्यनारायण शर्मा, मोनिका सैनी, निशा नोडियाल, राकेश नोडियाल, भोला शर्मा, सुमित लखेड़ा, अर्श नय्यर, कपिल बालियान, सूरज भारद्वाज, मुकुल भारद्वाज, लवी चौहान, उमेश पाठक, रेशु चौहान, हरजीत सिंह, मृदुल कौशिक, सुनील सेठी, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















































