हरिद्वार।
केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को सोना खरीदने लायक छोड़ा ही नहीं। यह बात कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने देवपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय कार्यकर्ताओ के साथ बैठक के दौरान कही। करण माहरा हरिद्वार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर चर्चा कर रहे थे।55 साथ ही लोगों से जुड़े कई अन्य कई मुद्दों पर भी बात की गई। मीडिया से बात करते हुए करण माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को सोना खरीदने लायक छोड़ा ही नहीं गया है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले कुंभ मेले पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस दौरान बैठक में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, सतेंद्र शर्मा,


















































