हरिद्वार।
चाईनीज मांझे के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक मदन कौशिक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नगर कोतवाली में धरना दिया। चाईनीज मांझे का विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर नगर विधायक पर चाईनीज मांझे से पतंग उड़ाने का आरोप लगाते हुए पोस्ट करने पर देर-रात विधायक की छवि खराब करने के आरोप में तीन कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज कराए गए। जिसके बाद कांग्रेसियों ने नगर कोतवाली का घेराव किया तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि यदि सत्ता के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय जाने की जरूरत पड$ी तो भी पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चाईनीज मांझे से लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इसके बावजूद विधायक द्वारा चाईनीज मांझे का उपयोग शर्मनाक है। कांग्रेस नेताआें ने भाजपा पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की औरं से शिकायत मिली है। तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के उपरांत नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी। धरना देने वालों में कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता सहित सभी कांग्रेस पार्षद और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी और विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में करारी हार से बौखलाई कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी शुद्ध स्वदेशी डोर से उन्होंने बसंत पंचमी पर पारंपरिक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड$ा कर सभी को चाईनीज मांझे का प्रयोग ना करने का संदेश दिया। लेकिन कांग्रेस इसमें भी ओछी मानसिकता के तहत राजनीति कर रही है।