पथरी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के साथ द्वार, चाहरदीवारी, श्मशान घाट निर्माण के कार्यों का शुभारंभ रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर विकास कार्य का काम सुचारू रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से समस्याओं को बताने को आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर शीतला खेड़ा में वालीवाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम झाबरी में द्वार निर्माण, ग्राम अम्बूवाला में श्मशान घाट का निर्माण, ग्राम सुकरासा में सड$क मार्ग निर्माण, ग्राम डांडी में द्वार एवं श्मशान घाट निर्माण, ग्राम इब्राहिमपुर में सड़क व चाहरदीवरी का निर्माण और ग्राम इक्कड$ में द्वार निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्य एक करोड$ रुपये से अधिक की धनराशि की लागत से होंगे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, विधानसभा संयोजक चौधरी सत्य कुमार, रेनू चौधरी, योगेश प्रजापति, ब्रजमोहन पोखरियाल, चीनू चौधरी, धर्मवीर, श्रवण चौहान, उप ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, चंद्र किरण सिंह, अरुण रेड्डी, सौरभ शर्मा, शाहपुर ग्राम प्रधान दीपक सैनी, उप प्रधान छोटू जयंत, महावीर प्रधान, अनिल मास्टर, जिला पंचायत सदस्य संजय सरदार, सन्नी, विरेंद्र, सोनू सरदार, सुनील सैनी आदि शामिल हुए।