हरिद्वार।
भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित सरस्वती पूजन संपन्न होने के पश्चात पूजा पंडाल में स्थापित की गयी मां सरस्वती की प्रतिमा को मंगलवार को शोभायात्रा के रूप में गंगा में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी समाज कल्याण समिति के अयक्ष बीके राय, महामंत्री मनोज मांझी, संयोजक विकास सिंह, मार्कण्डेय सिंह, गिरिजेश प्रजापति, बीजी शुक्ला, अनिल दुबे, एसपी मौर्या, दीपक राय, सुशील त्रिपाठी, उमेश पाठक, मणि प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार सिंह, तरुण शुक्ला, विजय यादव, इंद्रजीत यादव, देवेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राकेश कुशवाहा प्रणव शुक्ला, हरिहर प्रसाद, रूपेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, संतोष सिंह, राजित कुशवाहा, बी.एन. यादव, अनीश सिंह, नेपाल गुप्ता, आरके राम आदि शामिल रहे।