उत्तराखंड हरिद्वार

चुनाव खत्म सड़क का निर्माण बन्द

हरिद्वार।
चुनाव से पहले शुरू हुआ सडक निर्माण का कार्य चुनाव होने के बाद रूक जाने से गणेश विहार कालोनी सीतापुर के लोग परेशान हैं। जल्द सडक निर्माण नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान मतदान से दो दिन पूर्व शुरू हुआ सडक निर्माण कार्य चुनाव होने के बाद रोक दिया गया है। स्थानीय निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 59, गली नं 6, गणेश विहार कालोनी, सीतापुर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने से दो दिन पूर्व विधायक निधि से सडक निर्माण का कार्य शुरू किया गया। जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। लेकिन लोगों को बताया गया कि सडक का बजट आचार संहिता लगने के पूर्व ही पास हो चुका है और जल्द ही निर्माण को पूरा भी कर दिया जायेगा। ठेकेदार ने सडक बनाने के लिए लोगों के घरों के बाहर बने रैंप के साथ नालियों को भी तोड दिया और मलबे के साथ नालियों की टूटी ईटों, रैंप का सरिया भी ट्रेक्टर में लादकर ले गया। लेकिन जैसे ही मतदान संपन्न हुआ। सडक निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। लोगों के पूछने पर बताया गया कि बजट के अभाव में सडक का कार्य बंद किया गया है और अब अगली सरकार के गठन के बाद ही नया बजट मिलने पर कार्य शुरू कराया जायेगा। विकास त्रिपाठी ने बताया कि घरों के बाहर बने रैंप को तोडने से लोगों को घर से बाहर निकलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। नालियों के अभाव में सड$कों पर बहता पानी मुसीबत का सबब बना हुआ है। लोगों को अपने वाहनों को भी पडोसियों के यहां खडा करने के लिए मजबूर होना पड$ रहा है। दो मार्च को शिवरात्रि के उलक्ष्य में भंडारे का आयोजन पर भी संकट गहरा गया है। स्थानीय विधायक चुनाव प्रचार के चलते बाहर गये है। एेसे में लोगों की फरियाद  कौन सुनेगा। लोगों को चिंता है कि चुनाव के उपरांत यदि सरकार बदल गयी तो फिर सडक का निर्माण कैसे होगा। लोगों को चिंता सता रही है कि कालोनी की सडक और निवासी न राजनीति के शिकार ना हो जाएं।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *