उत्तराखंड हरिद्वार

श्रावण माह शिवरात्रि किस समय है शुभमुहर्त

हरिद्वार।

मशहूर भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि
श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई दिन शनिवार को रात 08 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रही है जिसका समापन अगले दिन यानी 16 तारीख दिन रविवार को रात 10 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, 15 जुलाई को निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप शिव जी का जलाभिषेक करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बार शिवरात्रि पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं, वृद्धि और ध्रुव योग।
वृद्धि योग 15 जुलाई 2023 को प्रात:काल से सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक है, इसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा जो 16 जुलाई 2023 प्रातः 8 बजे तक रहेगा रहेगा। 15 जुलाई 2023 को मृगशिरा नक्षत्र सुबह से लेकर रात 12:23 बजे तक रहेगा जो की बहुत ही शुभ है।

शिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप
– ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *