उत्तराखंड हरिद्वार

महामंडलेश्वर ने किया प्याऊ  का उद्घाटन

हरिद्वार।
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सिंहद्वार पर स्थापित किए गए प्याऊ  का उद्घाटन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा का बड़ा महत्व है। मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है। प्यासे को पानी पिलाना बेहद पुण्य का कार्य है। भारत में प्राचीन काल से ही पथिकों की सुविधा के लिए प्याऊ  लगाने की परंपरा रही है। ऐसे में यात्रियों की सेवा के लिए प्याऊ  की स्थापना कर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य संगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी और मानव सेवा के कार्यो के लिए आगे आएंगे। संस्था के मुख्य मार्गदर्शक पराग गुप्ता एवं संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही संस्था का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा निरंतर सेवा कार्यों का संचालन किया जा रहा है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार आते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए संस्था की और से कई स्थानों पर प्याऊ  की स्थापना की गयी है। इसी कड़ी में प्रमुख समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल के सहयोग से सिंहद्वार पर प्याऊ  की स्थापना की गयी है। जिसका लाभ बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा गरीब जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए भी अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन निसहायों को चाय नाश्ता वितरण, गरीब बस्तियों में व वितरण, समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लेखन व पाठ्य सामग्री वितरित की जा रही है। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, सुनील अग्रवाल गुड्डू, राजीव गुप्ता, दलीप गुप्ता, विनीत अग्रवाल, महावीर मित्तल, रविन्द्र गुप्ता, अंशुल गुप्ता, माध्विक मित्तल, रामबाबू बंसल, विजय कुमार गुप्ता, सुनील अग्रवाल, आशीष गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *