उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

फर्जी दस्तावेज से किया भूमि पर कब्जा

हरिद्वार।
कोतवाली नगर स्थित प्लाट पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए। प्लाट स्वामी ने खाली करने को बोला तो बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगी गयी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद दोषियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि श्रीमती अश्वनी चौहान धर्मपत्नी अनिल चौहान निवासी— फ्लैट नंबर 1, ऋषभ अपार्टमेंट, राजपूत धर्मशाला के पीछे कनखल ने तहरीर दी कि सिविल कोर्ट के फर्जी दस्तावेज बनाकर नगर निगम में गृह कर खाते में पर नाम परिवर्तन कर संपति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। तहरीर में राजकुमार पुत्र पितांबर निवासी ग्राम टांडा जलालपुर, तहसील लक्सर हरिद्वार,  बाबा हरिओम पुरी चेला बाबा मोहन पुरी निवासी—नागल आश्रम, नजीबाबाद जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी जूना अखाडा आश्रम, हरिद्वार), पूजा शर्मा व मनोज शर्मा  निवासी गोविंदपुरी, नियर एसएम जैन डिग्री कालेज, ज्वालापुर हरिद्वार ने  संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने व पैसे वसूली करने के उद्देश्य से षड्यंत्र व कूटरचना रचते हुए एक फर्जी जाली सिविल कोर्ट का दस्तावेज तैयार किया। जिसे नगर निगम में पेश कर  संपत्ति के गृहकर खाता संख्या में नाम दर्ज कराया। कोर्ट से कागजातों की दूसरी कापी मांगी गई तो पता चला कि कोर्ट से इस तरह का कोई आदेश नहीं जारी हुआ। प्लाट पर अपना मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवा लिया है। प्लाट पर टीन शेड डालकर कब्जा करने का प्रयास किया। उनको रोकने का प्रयास किया तो राजकुमार व पूजा शर्मा ने बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगी और कहा कि अगर तुम दुबारा इस प्लाट पर आए तो तुझे व तेरे परिवार को झूठा फंसवा देंगे और तेरे बच्चों को जान से मरवा देंगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।़

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।