Uncategorized

भारत सरकार के सर्वेक्षण दल की रिपोर्ट के बाद मिलेगा मुआवजा:निशंक

लक्सर।
बाढ पीडित किसानों की समस्या जानने के लिए लक्सर पहुंचे भाजपा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है तथा किसानों के साथ चट्टान की तरह खड$ी है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे लक्सर क्षेत्र को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर प्रशासन को बाढ$ पीडि$तों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है। लक्सर पहुंचे भाजपा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने शेर सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले दिनों लक्सर क्षेत्र में आई बाढ ने पूरी तरह तबाही मचाई है। बाढ पीडितों की समस्या जानने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य कई मंत्रियों तथा स्वयं उन्होंने भी कई बार लक्सर क्षेत्र का दौरा किया है। बाढ पीडित लोगो की समस्याआें को जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाढ पीडित किसानों व व्यापारियों के प्रति संवेदनशील है तथा बाढ पीडित लोगो के साथ चट्टान की तरह खड$ी है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ पीडित लोगो को राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। कहा कि लक्सर क्षेत्र में अधिक बाढ आने के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर लक्सर के पूरे क्षेत्र को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि अभी भारत सरकार की और से भी एक सर्वेक्षण दल बाढ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के लिए आ रहा है। सर्वेक्षण दल द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद वहां से भी बाढ पीडित लोगो को मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पीडित लोगों की हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर खानपुर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आेमप्रकाश जमदग्नि, जिला अध्यक्ष रुडकी शोभाराम प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आेबीसी मोर्चा एडवोकेट सहदीप चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट आदित्य चौधरी, मंडल अध्यक्ष खानपुर युवा मोर्चा अक्षय पवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवम त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, मनीष चौधरी, राहुल गर्ग, धर्मेंद्र चौहान, श्यामवीर सैनी, भीम सिंह, रणवीर सिंह, संजीव पुंडीर, शेर सिंह, कुणाल चौधरी, चौधरी वीरेंद्र प्रधान, जितेंद्र, अनिल केहड$ा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *