उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

महंगाई के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

रानीपुर मोड स्थित चंद्राचार्य चौक पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार।
देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई बढ$ाने का आरोप लगाया। बढ़ती महंगाई से गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है।  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी और महानगर अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज सब्जी दाल, आटा, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज हर वर्ग अपने आप को पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड$कर रख दी है। आज टमाटर 100 रूपये किलो बिक रहा है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार में जीएसटी, नोटबंदी के बाद अब अग्निवीर योजना भी फेल साबित हुई है। 2२४ में देश की जनता ने भाजपा के कुशासन को उखाड$ फेंकने का मन बना लिया है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 2१४ से पहले भाजपा महंगाई का रोना रोती थी। पिछले 9 साल में महंगाई ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड$ दिए हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि देश की 14 करोड$ जनता पिछले 9 साल से जुमलों की मार झेल रही है। अब जनता बदलाव चाहती है। इस अवसर पर आशीष गौड, यशपाल सिंह चौहान, खालीद हसन, मयंक गुप्ता, किरण कुमार दुबे, रेखा देवी, अमनदीप, शाहीन, अशरफ, शिव कुमार, गीता देवी, राकेश यादव, रामप्रकाश, मानिक गिरी, संजय गौतम, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, सोम प्रकाश, संदीप डोभाल, तेजवीर, गुलशन कुमार, संदीप गुप्ता, सुनील माहेश्वरी, दीपक कुमार, पवन कुमार धीमान, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *