उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओ से जूझ रही उत्तराखण्ड की जनता : रागिनी नायक

हरिद्वार ।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओ से जूझ रही उत्तराखण्ड की जनता के जीवन में बदलाव के बडे विजन के साथ कांग्रेस चुनाव लड रही है। चुनाव प्रचार करने आयी रागिनी नायक ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई हैं। जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। उत्तराखण्ड में महंगाई चरम पर है। किसान, मजूदर, युवा, महिलाएं, छोटे व्यापारी सब भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। रोजगार की तलाश में युवा पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। छोटा प्रदेश होने के बावजूद उत्तराखण्ड उच्च बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल है। भाजपा सरकार में कुंभ में कोरोना टेस्ट घोटाला हुआ। हरिद्वार में नशे का कारोबार चरम पर है। भाजपा पदाधिकारी के घर से शराब पकडी गयी है। कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नशे का कारोबार खत्म किया जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में दिया जाएगा। गरीब परिवारों को सामाजिक आर्थिक न्याय योजना के तहत 40 हजार रूपए साल में दिए जाएंगे। रिक्त पदों को भरा जाएगा। रागिनी नायक ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सडक से संसद तक जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। उत्तराखण्ड में सरकार बनने पर जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता बदलाव करने का मन बना चुकी है। कांग्रेस सरकार बनने पर जनता की परेशानियों को दूर किया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बिमला पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शशी झा, अंजू द्विवेदी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंशुल श्रीकुंज, विभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *