उत्तराखंड रूडकी

पिरान कलियर से मौलाना अरशद मदनी का बड़ा संदेश

 

हरिद्वार। जमीअत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी ने पिरान कलियर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में देशवासियों को प्यार, मोहब्बत, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसानियत, पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद करना हर इंसान की जिम्मेदारी है।

अपने संबोधन में मौलाना मदनी ने कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिन्द का इतिहास हमेशा देश सेवा और इंसानियत के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करना ही असली इंसानियत है। मौलाना मदनी ने देश में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि एकता और प्रेम से ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *