उत्तराखंड हरिद्वार

पंजाबी समाज के इस मजबूत कार्यकर्ता ने की भाजपा से मेयर प्रत्याशी बनाने की दावेदारी

राजकुमार अरोडा ने भाजपा से मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की दावेदारी की
हरिद्वार।
भाजपा पार्टी में सक्रिय एवं मजबूत राजनीति कर रहे राजकुमार अरोडा ने हरिद्वार से भाजपा मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की दावेदारी जतायी है। राजकुमार अरोडा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मौका दिया तो हरिद्वार की जनता की सेवा में अपना योगदान दूंगा। सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा पर और बेहतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी में 2011 से 2013 तक मंडल संयोजक, वाणिज्य प्रकोष्ठ, 2013 से 2018 तक वार्ड -18 के नगर निगम पार्षद, 2019 से 2023 तक मंडल अध्यक्ष मध्य हरिद्वार, 2023 से विधायक प्रतिनिधि विधानसभा हरिद्वार एवं संयोजक विधानसभा हरिद्वार, विकसित भारत संकल्प यात्रा के अलावा लोकसभा चुनाव, बीएलए वन, सहसंयोजक विधानसभा हरिद्वार, विधानसभा प्रभारी रानीपुर, भाजपा के सदस्यता अभियान में भी बढ$चढ$ कर 2024 में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रचार प्रसार में लगातार निर्णायक भूमिका निभा रहा हूं। राजकुमार अरोडा ने कहा कि हरिद्वार के सभी वर्गो का समर्थन उन्हें प्राप्त है। जनहित के मुद्दों को हल करने में सहयोग प्रदान करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मेयर प्रत्याशी के रूप में मौका देने की मांग की। राजकुमार अरोडा सक्रिय राजनीति में बढचढ कर हिस्सा लेते हैं। लगातार जनता के हितों में काम कर रहे हैं। विपक्ष की गलत नीतियों के खिलाफ भी सक्रिय रूप से पार्टी के धरने प्रदर्शनों में  भी प्रतिभाग करते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *