उत्तराखंड हरिद्वार

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में कूडा निस्तारण कंपनी की रसीद अनिवार्य किए जाने का किया विरोध

हरिद्वार।
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए किए जाने वाले आवेदन में निगम क्षेत्र में कूडा एकत्रित करने वाली कंपनी के शुल्क की रसीद अनिवार्य किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, श्रमिक नेता अशोक टंडन, पूर्व पार्षद अमन गर्ग एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुरली मनोहर, अशोक टंडन व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में कूडा एकत्रित करने वाली कंपनी की रसीद को अनिवार्य किया जाना कतई विधि सम्मत नहीं है। कुछ क्षेत्रों में ना तो अभी तक कूडा उठाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है और ना ही कंपनी द्वारा लोगों को किसी भी प्रकार की रसीद दी जाती है। इस आदेश से केवल कंपनी को लाभ होगा। आमजन के हितों को देखते हुए आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन रकने वालों में पार्षद राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, धर्मपाल ठेकेदार, सोम त्यागी, पार्षद  इसरार सलमानी, मेहरबान खान, शौकीन, शहाबुद्दीन अंसारी, सद्दीक गाडा, जफर अब्बासी, सुनील सिंह, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, मुकुल जोशी, बलराम गिरि कड$क, आकाश भाटी, नितिन तेश्वर, नकुल माहेश्वरी, दीपक शर्मा, क्षेत्रपाल सिंह चौहान, दीपक कोरी, उत्कर्ष वालिया, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, सत्यम शर्मा, राजेन्द्र जाटव, अनिल चौहान, तरूण व्यास, दीपक पाण्डेय, नीरव साहू, कर्मवीर काम्बोज, माधव बेदी, अमन यादव, मोहित त्यागी, अजय गिरि, राजेन्द्र भारद्वाज, विमल शर्मा, मनोज गोस्वामी, सचिन कुमार, देवेंद्र गिरि, पीयूष वर्मा, राजेंद्र मलिक, संजीव राणा, हेमंत चंचल, अंकुर सैनी, रजत कुमार, नारायण कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *