हरिद्वार।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर स्वागत हेतू देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सीडीआे आकांक्षा कोण्डे, जिला क्रीड$ा अधिकारी शबाली गुरुंग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मशाल रैली देव संस्कृति विश्वविद्यालय से शांतिकुंज होते हुए भूपतवाला से खडखड$ी होते हुए शिवमूर्ति चौक, बस स्टेशन से रानीपुर मोड$ होते हुए नेहरू युवा केन्द्र भगतसिंह चौक में समाप्त हुई। उपरोक्त् मार्ग में उपस्थित विद्यालयों के छात्र छात्राआें तथा विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर मशाल तथा शुभंकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, सीआे सिटी जुही मनराल, सीआे यातायात राकेश रावत, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्रायें, डा. नरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष उत्तरांचल आेलम्पिक संघ महेश जोशी, सचिव उत्तराखण्ड कबड्डी संघ चेतन जोशी, अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ विशाल गर्ग, अध्यक्ष जिला बास्केटबाल संघ विकास तिवारी के पदाधिकारी खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, राष्ट्रीय खेलों के अन्र्तगत हाकी, कबड्डी, कुश्ती खेल में विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे खिलाड$ी प्रशिक्षक तथा खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।