Uncategorized

38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए तीन प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी  

 

हरिद्वार/ संजना राय।
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथों को कलेक्ट्रेट परिसर में पूजा अर्चना कर रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौली शुभांकरों ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को 38वें राष्ट्रीय खेल की कैप भेंट की। प्रचार रथ आज से जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों, शहर की मुख्य सडकों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुडने के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन किए जा रहे हैं। बताया कि खेलों का आयोजन बडे ही गर्व का विषय हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुडने का आवाहन किया। इसके प्रचार प्रसार के लिए तीन कैंटर आज रवाना किए जा रहे है जो विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों, इंटर कालेज, डिग्री कालेज विभिन्न स्कूलों में जायेगे। जहां बच्चों और आमजन से मिलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनो को खेलों से जोडना है, जिससे जनपद का प्रत्येक नागरिक जुडा हुआ महसूस करे क्योंकि यह उसका अपना कार्यक्रम है, जो हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने समस्त खिलाडियों एवं प्रतिभागियो को शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी ने मतदान जागरूकता के लिए सभी को शपथ दिलाई। जिला क्रीड$ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 03 प्रमोशनल कैन्टर शुभंकर (मौली) सहित जनपद हरिद्वार भ्रमण पर रहेगे। बताया कि 20 जनवरी को राष्ट्रीय खेलो की मशाल आगमन पर स्वागत शान्तिकुंज में किया जायेगा। तत्पश्चात मशाल रैली का आयोजन निर्धारित रूट से होते हुए रोशनाबाद स्टेडियम में समाप्त किया जायेगा। दिनांक 21 जनवरी को मशाल रैली के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हरिद्वार में किया जायेगा। तत्पश्चात गंगा आरती के समय मशाल हर की पैडी में उपस्थित रहेगी।  कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एआरटीओ रश्मि पंत, बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, एडीईओ अरुणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी, स्वीप के ब्रांड अंबेसडर टायलेट मेन रमेश भटेजा, सचिव रेडक्रास नरेश चौधरी, व्यैक्तिक सहायक सुदेश आदि उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *