-सात संतों पर दर्ज कराया मुकद्मा, पुलिस से लगायी सुरक्षा की गुहार
हरिद्वार।
कनखल स्थित मुनि मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनन्द राघव मुनि महाराज ने कुछ संतों पर आश्रम में विवाद उत्पन्न करने व आश्रम पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए सात संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी आनन्द राघव मुनि महाराज ने बताया कि 12 जुलाई को अखाड$े की परम्परा के अनुसार उन्होंने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करते हुए संतों की उपस्थिति में चादर विधि की थी। इसके साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद को आश्रम का संरक्षक तथा साध्वी मंदाकिनी मुनि को कोठारी नियुक्त कर उनकी भी चादर विधि की गयी। आरोप लगाया कि आश्रम पर कब्जे के प्रयास में लगे कुछ संत बिना बुलाए कार्यक्रम मेें आए और अपने साथियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को रूकवाने का प्रयास किया। स्वामी आनन्द राघव महाराज ने मांग की कि मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस को सभी आरोपी संतों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। साथ ही उनकी और आश्रम के संतों की सुरक्षा के प्रबंध करने चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि 12 जुलाई के घटनाक्रम के बाद 2 अगस्त को भगवान श्रीचन्द्र जयंती के आयोजन को लेकर बैठक में आरोपी संतों ने उनका अपमान किया। कूटरचना कर उनके सामाजिक वहिष्कार का भी प्रस्ताव पारित कर दिया। जबकि वर्ष 2१३ में प्रयागराज में उदासीन भेख के संतों की मौजूदगी में उन्हें महामण्डलेश्वर बनाया गया था। जिन संतों ने फर्जी कूटरचित प्रस्ताव बनाकर उनका निष्कासन किया है, उन्हें ऐसा करने का अधिकार ही नहीं है। यह अधिकार केवल अखाड$े के पंच परमेश्वर व भेख के संतों का है। उन्होंने आरोपी संतों को अखाड$े से बाहर करने की मांग करते हुए पुलिस पर दबाव में हल्की धाराआें में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगाया। जूना अखाड$े के महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि संतों के भेष में कुछ लोग आश्रमों पर कब्जा करने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों के प्रयास को हिन्दू रक्षा सेना कभी कामयाब नहीं होने देगी। कहा कि जिन लोगों को कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया। लगातार धमकियां मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पुलिस आरोपितों के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कोठारी मंदाकिनी मुनि, स्वामी विज्ञानानंद मुनि, धीरेन्द्र स्वरूप, विवेक स्वरूप, देव प्रकाश आदि मौजूद रहे।





















































