उत्तराखंड हरिद्वार

प्रतिबंधित मास से लदे टेम्पो ने गाय को टककर मारी, हंगामा

लक्सर।
सोमवार की सुबह लक्सर-बालावाली मार्ग पर एक टेंपो ने एक गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय की मौके पर मौत हो गई। गुस्साये ग्रामीणों ने टेंपो को घेर लिया। ग्रामीणो के मुताबिक टेंपो में प्रतिबंधित मांस भरा था। इस बीच एक ग्रामीण द्वारा टेंपो में आग भी लगा दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक टेंपो प्रतिबंधित मांस से लदा हुआ लक्सर की ओर से बालावाली बिजनौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह डुमनपुरी गांव के पास निकट पहुंचा तो टेंपो ने एक गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
   बताया गया है कि इसी बीच सड़क पर दौड़ लगा रहे कई युवक मौके पर आ गए और उन्होने टेंपो चालक व उसके एक साथी को पकड़ लिया। तभी अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और जब उन्होने टेंपो की तलाशी ली तो टेंपो में पीछे मांस भरा हुआ था। जिसमें बर्फ लगी हुई थी। मांस देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और भडक गया। इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होने संरक्षित पशुओं का मांस बताते हुए दूसरे राज्य में इसकी तस्करी करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया। फिर क्या था हालात बेकाबू हो गए और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे पुलिस की एक नही चली। इसी दौरान एक व्यक्ति ने टेंपो को आग के हवाले कर दिया और पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख एसपी देहात शेखर चंद सुयाल व सीओ नताशा सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान खानपुर विधायक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होने ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान पुलिस ने लाठियां प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रण में किया।
        एसपी देहात ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि हंगामा और पथराव करने वालों के खिलाफ भी उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *