उत्तराखंड हरिद्वार

जिले मे क्षितिग्रस्त सड़को को दुरुस्त करने के जिलाधिकारी ने दिये आदेश

भारी वर्षा के कारण जनपद में क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों का तत्परता से संबंधित अधिकारी आंकलन कर मरम्मत कार्य शुरू करें: जिलाधिकारी
स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय एवं आस-पास क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं जो भी झाड़ियां हैं उनका भी कटान किया जाए। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सफाई अभियान चलाएं तथा जिन क्षेत्रों में कचरा एकत्रित हुआ है उसका उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन को भी निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण जनपद में जो भी परिसंपत्तियों,परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं उनका संबंधित विभागों से आंकलन प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कि संबंधित योजनाओं के मरम्मत पर होने वाली व्यय धनराशि का आंकलन प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह,अधीक्षण अभियंता जल निगम एम मुस्तफा,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।