उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

एक साल से फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार।
दुकान में हुई लूट की घटना के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को थाना कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीते वर्ष कुछ बदमाशों ने ग्राम पंजनहेडी स्थित एक दुकान में तमंचे से फाय् रिंग कर दुकानदार से लगभग 60 हजार रुपये नगद व 30 सोने की चैन लूट ली थी। पीडित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने लूट की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पडताल और घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 12 अगस्त 2024 को मुठभेड के बाद एक बदमाश मोहित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद घटना में शामिल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जानसठ थाना भोपा मुजफ्फरनगर का रहने वाला मोहित पुत्र राजेश कुमार पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। एसएसपी के निर्देश पर फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लगातार फरार चल रहे  मोहित को गुरुकुल कांगडी अण्डर पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी चन्द्रमोहन सिंह, सीआईयू प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसएसआई रमेश कुमार सैनी, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजू सैनी शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।