राजनीति हरिद्वार

ओबीसी मोर्चा ने किया गंगा जी का दुग्धाभिषेक

हरिद्वार।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व ने हरकी पौडी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने के बार फिर इतिहास रचा व जनता ने भी मोदी जी पर तीसरी बार फिर विश्वास जताया है। उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए धन्यवाद किया और कहा उत्तराखंड की जनता ने पांच की पांच लोकसभा  भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाया और जो वादे मोदी जी ने अपने कार्यकाल में किए हैं और कर रहे हैं उसको पूरा करने का विश्वास दिलाया।जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप ने कहा की यह केवल भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं अपितु देश की जनता की जीत है। क्योंकि जनता के लिए कोई कार्य जमीनी स्तर पर कर सकता है तो भारतीय जनता पार्टी व उसके कार्यकर्ता ही है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष चौधरी,कार्यकारी सदस्य प्रेम प्रकाश सतलेवाल, मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति, महक ङ्क्षसह ठाकुर,सुधीर ङ्क्षसह, ऋषिभ सैनी, लव कपूर, भूपेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *