उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

रेडी पटरी लघु व्यापारियों की जोधामल रोड भोलागिरी इकाई का किया गठन

अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री अरुण कुमार, शुभम राठौड़ बने कोषाध्यक्ष

नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा फूल माला पहनकर किया गया स्वागत।

हरिद्वार।

बिरला चौक, जोधामल रोड भोलागिरी के स्थानीय कारोबारी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसो. में अपनी आस्था प्रकट करते हुए सदस्यता ली वही लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा जोधामल रोड भोलागिरी इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष शिवम राठौड़, उपाध्यक्ष हरिशंकर, उप मंत्री रमेश करी, उपकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रवक्ता सनी वर्मा, सदस्य कुमारपाल, अजय प्रसाद, हरदयाल, विपिन मेहरा, रमेश कुमार, सोम प्रकाश, अशोक कुमार, मेहंदी राम, संरक्षक ओमप्रकाश भाटिया, सुनील कुकरेती को नियुक्त कर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, जिला अध्यक्ष राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी नियुक्त किए गए पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर फूल माला से अभिनंदन में स्वागत किया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर मुख्य धारा में लाने के लिए मेरे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा बिरला चौक जोधामल रोड भोलागिरी सभी स्थानीय कारोबारी फुटपाथ के रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को राज्य सरकार के संरक्षण में राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार शीघ्र ही जोधामल रोड के सभी लघु व्यापारियों को नगर निगम की भूमि पर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने के प्रयास के साथ आगे बढ़ा जाएगा। संजय चोपड़ा ने सभी पदाधिकारी को शुभकामना दी ज्यादा से ज्यादा रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर सम्मानजनक स्वरोजगार कर सकें जिसके लिए संघर्ष जारी रहेंगे। बैठक का आयोजन शिव पार्क में किया गया। बैठक में शामिल हुए लघु व्यापारियों में जय सिंह बिष्ट, सचिन कुमार, राहुल, पवन, शुभम, सुनील, संतोष कुमार, संजय रावत, सतपाल सिंह, चंदन सिंह रावत, अरुण कश्यप, हरिशंकर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।