उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दुकानदार से तीन लाख लूटे

– पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी
हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दुकान से लौट रहे दुकानदार को सरेराह रोक कर तमंचे की नोक पर नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पीडि़त दुकानदार ने बदमाशों का पीछा भी किया पर कुछ ही दूरी पर आेझल हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। बदमाशों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन लगाया गया है।
सिडकुल थाना अंतर्गत ग्राम रोशनपुरी में निवासी रवि गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता की ब्रह्पुरी स्थित किराना की दुकान है।  गत रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने सरनेम बोल कर आवाज लगायी। आवाज सुनकर दुकानदार ने मोटरसाइकिल रोक ली। तभी वह युवक दुकानदार के पास आया और तमंचे सटा कर गोली मारने की धमकी दी। इसी दूसरा बाइक सवार युवक आया और दुकानदार के हाथ से बैग छीन लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक में बैठ कर फरार हो गए। बैग में करीब तीन लाख की नगदी, मोबाइल फोन के अलावा दुकान की चाबी भी थी। पीडि़त दुकानदार ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा किया पर वह फरार होने में सफल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिह भंडारी ने बताया कि पीडि़त दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। वारदात को अंजाम देने वाले आसपास के रहने वाले हैं जिन्हें दुकानदार के घर लौटने वाले मार्ग की जानकारी थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।