उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

चरखी चार्ट से सट्टे की खाईबाड$ी में गिरफ्तार

हरिद्वार।
कोतवाली नगर क्षेत्र में झोपड़ी में चरखी चार्ट से सट्टे की खाईबाड$ी करने वाला एक सटोरिये को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो हजार से ज्यादा की नकदी व अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ करने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि झुग्गी झोपड़ी में चरखी चार्ट से सट्टा चल रहा है। शिकायत मिलने पर टीम का गठन कर रोडी बेलवाला पंचकूला टैम्पो ट्रैवल्स के पीछे झुग्गी—झोपड$ी में छापा मारा गया। झोपड़ी में चर्खी चार्ट से सट्टा खाई बाड$ी करते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया।  पकड़ा गया आरोपी रामकुमार पुत्र मोहनलाल निवासी गंगा विहार कॉलोनी, थाना नई मंडी  मुजफ्फरनगर (हाल निवासी रोड़ी बेलवाला हरिद्वार) पिछले कुछ समय चरखी चार्ट से सट्टा लगवा रहा था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *