श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने आलोक मिश्रा को सौंपी अहम जिम्मेदारी
हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से उत्तराखंड निवासी आलोक मिश्रा को संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री/राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में न्यास की ओर से उन्हें नियुक्ति-पत्र भी जारी किया गया है।
नियुक्ति-पत्र के अनुसार यह निर्णय परम पूज्य दिनेश फलाहारी जी महाराज की सहमति से लिया गया है। न्यास के महामंत्रि अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि आलोक मिश्रा के संगठन से जुड़ने से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह को हटाने के लिए चलाए जा रहे संघर्ष को मजबूती मिलेगी।
न्यास की ओर से उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नियुक्ति-पत्र में विश्वास जताया गया है कि वे अपने ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग करते हुए न्यास के सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।





















































