हरिद्वार। एक स्वामी को लेकर राजस्थान के आगोलाई में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने स्वामी की गाड़ी को घेर लिया और करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
दरअसल, आगोलाई के त्रिलोक सर्किल पर एक स्वामी के पहुंचने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि स्वामी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट स्थित किसी संन्यास आश्रम से जुड़े हैं, एक महिला को लेकर वहां किसी मठ में पहुंचे थे। जहां उनका मठ के संत वीरम नाथ से विवाद हो गया, आरोप है कि स्वामी ने वीरम नाथ की कार और मठ में तोड़फोड़ की थी मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने स्वामी की गाड़ी को घेर लिया। इसके चलते जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर आगोलाई चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी।
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए स्वामी की गाड़ी को पुलिस चौकी ले गई। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और विवाद के वास्तविक कारणों पर नजर बनी हुई है।






















































